राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा का तहसील सम्मेलन 1 जून को आहूत

डिंडोरी
 भारतीय किसान संघ शहपुरा की तहसील इकाई शहपुरा का पुनर्गठन कार्यक्रम दिनांक 01 जून 2024 को निवास तिराहा स्थित गुप्ता मैरिज गार्डन में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रखा गया है।कार्यक्रम में 2024 से 2027 की तहसील इकाई का पुनर्गठन होगा एवं प्रांत और जिले से पधारे गणमान्य दायित्ववान कार्यकर्ताओं द्वारा उद्बोधन होगा।जिसमे शहपुरा तहसील के लगभग 80 गांव के किसान सम्मिलित होंगे। रैली ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
डिंडोरी जिले की विभिन्न तहसीलों के कार्यकर्ता गण किसानों के इस विशाल कार्यक्रम की शोभा बढाएंगे।

आप सभी कृषक बंधुओ से सविनय अनुरोध है कि किसानों के लिए, किसानों द्वारा,किसान हित में किए जा रहे इस पुण्य कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराके किसान हित में अपना सहयोग प्रदान करे।
निवेदक- के रूप में तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या,तहसील मंत्री एवं जिले और तहसील के दायित्ववन कार्यकर्तागण।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button