छत्तीसगढ़रायपुर

नवगठित छ.ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के मान. अध्यक्ष व सदस्यगणों द्वारा पदभार ग्रहण किया गया

रायपुर-नगठित ‘‘छ.ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग’’ के मान. अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा से.नि. (आई.ए.एस.) एवं मान. सदस्यगण नीलांबर नायक, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत सिंह वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा एवं कृष्णा गुप्ता द्वारा आज दिनांक 12.08.2024 को पदभार ग्रहण किया गया।पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार दुग्गा सचिव छ.ग. शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, बी.के. राजपूत उपायुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, बीरू कुमार साहू सचिव छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं श्रीमती अनिता डेकाटे, सहायक अनुसंधान अधिकारी छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपस्थित रहे।

राज्य शासन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रकरण क्र च्;ब्द्ध 980ध्2019 में पारित निर्णय,दिनांक 04.03.2021 के पैरा 12 के अनुसार- ‘‘कोई भी राज्य ट्रिपल टेस्ट की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्रदान कर सकता है।’’ के अनुक्रम में मान.अध्यक्ष एवं सदस्यगणों द्वारा प्रदेश में पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति का अध्ययन एवं आंकड़े एकत्रित करने के संबंध में प्रारूप निर्धारित कर समस्त जिला कलेक्टर को जानकारी प्रेषित करने हेतु निर्देश दिया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् मान. अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button