छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सरस्वती विहार स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गयी

भिलाई-24 अगस्त,शनिवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित सरस्वती विहार अग्रेजी माध्यम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया।नर्सरी एवं यूकेजी के बच्चे राधा-कृष्ण तथा ग्वाल पाल की वेशभूषा धारण कर आये थे ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। कारावास में श्रीकृष्ण भगवान का जन्म, गोवर्धन पर्वत आदि की झाकियां बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गईं।बाल गोपालो द्वारा मटकी फोडी गई। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का संचालन सह प्राचार्या श्रीमती सुखविंदर कौर के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महावीर बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बी.के .दत्ता, सचिव विजय चौधरी,वरिष्ठ सदस्य शम्भू नाथ शाहा, दिनेश पुरवार,प्राचार्या श्रीमती मिट्ठू चंदा,शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button