छत्तीसगढ़रायपुर

विधायक रिकेश के प्रयास से वैशाली नगर में 5.25 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

भिलाई नगर-वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन के लगातार प्रयासों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नगरीय स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 25 लाख 47 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

स्वीकृत परियोजना के तहत प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में पहुंच मार्ग निर्माण, नाली निर्माण और विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासी इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे विधायक रिकेश सेन ने लगातार शासन स्तर पर उठाया। अब स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक रिकेश सेन लगातार राज्य शासन और संबंधित विभागों के संपर्क में रहे। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों को आगे बढ़ाया और शीघ्र स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए।उनकी पहल पर ही विकास कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव शासन तक पहुंचे और अंततः उन्हें मंजूरी मिल सकी।

विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर विधायक रिकेश सेन ने राज्य सरकार तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच और जनहितकारी दृष्टिकोण के कारण वैशाली नगर क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।विधायक ने विश्वास जताया कि आगामी समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह नई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित पहुंच मार्ग, बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में राहत, आधुनिक नाली व्यवस्था,बेहतर स्ट्रीट लाइट और विद्युतीकरण से क्षेत्र की सौंदर्यता और आधारभूत ढांचे में सुधार होगा। हालिया स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button