मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम , 265 करोड़ की कमाई की

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने भारतीय बाजार में 265 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'पुष्पा 2: द रूल' , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपये, हिंदी में 55 करोड़ रुपये, तमिल में 5.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.6 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 265 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button