राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की हलचल तेज, दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी, राजघाट के किए दर्शन

नई दिल्ली

 भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की हलचल तेज हो गई है। भारत 28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें दुनियाभर की 120 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। सभी ने  महात्मा गांधी की समाधि 'राजघाट' के दर्शन कर अपने सफर की शुरूआत की।

इसी के साथ 71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो गई। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरमैन और सीईओ जूलिया मोर्ले सीबीई ने भी राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावांजलि अर्पित की।मिस वर्ल्ड के आधिकारिक पेज ने एक्स हैंडल पर कुछ दिन पहले लिखा था, ''मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले सीबीई ने इस साल गर्व से भारत को मिस वर्ल्ड के मेजबान देश के रूप में घोषित किया है। सुंदरता, विविधता और सशक्तिकरण का उत्सव इंतजार कर रहा है। 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का सीधा प्रसारण 9 मार्च की शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर से किया जाएगा।

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस वर्ष के आयोजन स्थलों में जी-20 साइट, नई दिल्ली का भारत मंडपम और मुंबई का चमकदार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर है। आज 'द ओपनिंग सेरेमनी' और 'इंडिया वेलकम्स द वर्ल्ड गाला', नई दिल्ली के होटल अशोक में होगा। जूलिया का कहना है कि वह भारत को पसंद करती हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत की ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने घर ला चुकी हैं। डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। युक्ता मुखी 1999 में भारत की चौथी मिस वर्ल्ड बनीं। प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज 2017 में ताज पहनाया गया। पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का आखिरी विजेता थीं।

 

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button