छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक भिलाई में

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रूपए पुरस्कार राशि व द्वितीय टीम को 31 हजार रूपए की पुरस्कार राशि मिलेगी

भिलाई नगर- अग्रवाल यूथ क्लब, मिलाई ‌द्वारा 4 दिवसीय राज्यस्तरीय फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया जा रहा है। क्लब ‌द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। पं. दीनदयाल खेल परिसर, मिनी स्टेडियम, न्यू खुर्सीपार में आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रूपए पुरस्कार राशि व द्वितीय टीम को 31 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम से 7100 रूपये की राशि फीस के रूप में लिए जायेंगे।इस लीग में बच्चो की टीम भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

अग्रवाल यूथ क्लब के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि नॉकआउट पैटर्न पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में जिले की 8 टीमों के अतिरिक्त रायपुर, सरायपाली, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसमें प्रतिदिन दर्शकों के लिए लक्की ड्रॉ के तहत दो चांदी के सिक्के, प्लेयर ऑफ द मैच को चांदी का सिक्का और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को स्पोर्ट्स सायकल बतौर पुरस्कार दी जायेगी। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उद्‌‌घाटन समारोह गौरव हिम्मतसिंधा के मुख्य आतिथ्य एवं बंसी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश लोहिया, संदीप अग्रवाल, योगेश राठी, नमन कोठारी, गौरव अग्रवाल व आकाश गोयल के विशेष आतिथ्य में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें रॉयल चैलेंजर्स दुर्ग, भिलाई रॉयल्स, गोयल स्ट्राइकर्स, एजी हॉक्स, अग्रवाल लेजेंड्स, अग्रवाल इलेवन भिलाई, अग्रवाल स्ट्राइकर्स, भिलाई गैंगस्टर्स, रॉयल चैलेंजर्स बिलासपुर, रॉयल फ्लश रायगढ़, राइसिंग स्टार रायपुर, द फोर ऐस रायपुर, अग्रवाल स्पार्टन्स रायपुर, श्री अग्रसेन स्ट्राइकर्स रायपुर, राजनांदगांव रॉयल्स व जेएसीसी सरायपाली शामिल हैं।पत्रकारवार्ता में यूथ क्लब के सचिव निखिल अग्रवाल एवं संस्थापक द्वय दिलीप अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button