छत्तीसगढ़

जामुल में कराया जा रहा है सियान सदन का निर्माण

जामुल- नगर पालिका क्षेत्र जामुल में वरिष्ठ जनो एवं बुजुर्गों को अतिशीघ्र सियान सदन की सौगात मिलने वाली है। निर्माणाधीन सियान सदन का निरीक्षण करते हुए नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे नगर पालिका जामुल में प्रत्येक वर्ग के लिए आवश्यकतानुसार अध्यक्ष निधि से विकास कार्य कराये जा रहे है। वार्ड क्र. 18 के सुरडुंग मोड़ पर हमारे नगर के वरिष्ठ जनो एवं बुजुर्गों के लिए यह सियान सदन बनाया जा रहा है।

किसी भी नगर की पहचान सिर्फ बुनियादी सुविधाओ तक सीमित नहीं होती। बल्कि उसके लिए आम जनों का मार्गदर्शन एवं सुझाव भी महत्वपूर्ण होता है। आज के समय में एक उम्र के बाद हर कोई सुबह या शाम को खुले रूप में सैर करने निकलते हैं। तो कहीं बीच में बैठकर आपस में चर्चा भी करते है। जिसको ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों को टहलने के पश्चात् थोड़ा आराम भी मिले,इसी जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए सियान सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान दौरान नगर पालिका के उप अभियंता सचिन भागवत भीउपस्थित थे ।

 

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button