छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

डॉ.अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय का शिलान्यास समारोह हुआ सम्पन्न 

भिलाई-भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन भिलाई एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षाघानी भिलाई टाउनशिप में जन सामान्य सहित विद्यार्थियों को डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा मिले एवं शिक्षा के म्नध्यम से जीवन में नई ऊंचाईयां हासिल कर सके इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर सेक्टर-5 स्थित मेन्टेनेन्स ऑफिस परिसर में आज “स्मृति भवन”, भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर मेमोरियल म्युजियम एवं लाइब्रेरी का शिलान्यास मुख्य अतिथि माननीय पवन कुमार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) भिलाई इस्पात संयंत्र के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पवन कुमार ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर समारोह का विधिवत प्रारंभ किया। तत्पश्पात मुख्य अतिथि पवन कुमार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) का भिलाई इस्पात संयंत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उपस्थित समस्त विशेष अतिथियों का भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उन्होनें प्रत्येक भारतीयों के लिए किया है। किसानों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, श्रमिकों, विद्यार्थियों, कामगारों सहित समस्त वर्ग के लोगों के लिए अनेक कार्य किये हैं। स्मृति भवन शिलान्यास का यह प्रयास उनके द्वारा जीवन पर्यन्त किये गये उनके संघर्षों एवं उपलब्धियों को नजदीक से जानने एवं समझने के लिए उपयोगी साबित होगा।

शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में सुशील कुमार मुख्य महाप्रबंधक (आर एम डी),  उदय कुमार घाबर्डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर-9, प्रसोन्नजित दास मुख्य महाप्रबंधक (आर ईडी), नीरत वार्नर महाप्रबंधक (आईइडी) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अध्यक्ष डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल संग्राहलय एवं पुस्तकालय समिति, अजय कुमार महाप्रबंधक डीआईसी सचिवालय, रोहित हरित सहायक महाप्रबंधक (मा.स) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं मान विजय कुमार, महासचिव बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन उपस्थित थे।

अपने उदबोधन में कोमल प्रसाद ने कहा कि पिछले वर्षों से एसोसिएशन का यह प्रयास रहा है कि महामानव के जीवन दर्शन को हमारी युवा पीढी आज के नये तकनीकी युग के अनुसार जानेगे एवं समझोगें। यह स्मृति भवन पूर्णतः डिजिटल होगा।डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय ” भिलाई में ज्ञान, समानता और न्याय का प्रतीक बनेगा। ऐतिहासिक गहराई और आधुनिक तकनीक को मिलाकर यह स्मारक आगंतुकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा और डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को सुदृढ़ करेगा। यह पहल न केवल उनकी विरासत को सम्मान देगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को एक न्यायसंगत और समावेशी समाज की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित भी करेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निर्मित “स्मृति भवन: डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर संग्रहालय”, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ संपूर्ण भारत के लिए गर्व का विषय बनेगा।

ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह मे प्रबंधन की ओर से बडी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित ‘थे, नगर सेवाएं विभाग से विष्णु पाठक महाप्रबंधक, कमरूद्दीन, प्रभाकर खोब्रागडे, एस बी रामटेके, श्याम नेगी, एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कुमार भारद्वाज,  शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव परमेश्वर कुर्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र, जोनल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालीदास बघेल, उत्तम मडावी, संजय कुमार, कुजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, कार्यकारणी सदस्य धरमपाल, जीतेन्द्र कुमार भारती, विभागीय समिति कोक ओवन के अध्यक्ष हेमन्त भुआर्य, लेखराज घरेन्द्र, राधेश्याम खाडेकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

समारोह का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रोहित हरित सहायक महाप्रबंधक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर प्रशासन विभाग, औद्योगिक संबंध विभाग एवं एससी-एसटी वर्ग के विभिन्न सामाजिक संस्थाएं डॉ अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेंक्टर-6, गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6, द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, सेक्टर-6, छत्तीसगढ सर्व समाज संगठन, भिलाई, बौद्ध कल्याण समिति युवा संघ, कोसा नगर, पंचशील बुद्ध विहार सेक्टर-11, आदिवासी मंडल, भिलाई, मातृशक्ति संगठन, भिलाई, महिला सशक्तिकरण संघ सहित आदि सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button