छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

“अंबेडकर और शंकराचार्य उद्यान से 46 पेड़ कटे हैं, कार्रवाई प्रक्रियाधीन है”,रिकेश सेन के सवाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दी यह जानकारी

भिलाई नगर- वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के स्मृति नगर स्थित अंबेडकर गार्डन से अंधाधुंध पेड़ कटाई का मामला भी विधानसभा में गूंजा है। बजट सत्र में विधायक रिकेश सेन ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से बगैर अनुमति पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी मांगी।

श्री सेन ने पूंछा कि वर्ष 2023 से अभी तक स्मृति नगर के गार्डन में वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कितने पेड़ों की कटाई की गई है? पेड़ों की कटाई से पूर्व क्या सक्षम अधिकारियों से अनुमति ली गई थी? यदि बिना अनुमति पेड़ काटे गए तो ऐसे लोगों पर क्या कार्यवाही की गई है।

विधायक रिकेश के सवाल का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में स्मृति नगर स्थित अम्बेडकर उद्यान में 40 पेड़ एवं शंकराचार्य उद्यान में 6 पुराने पेड़ों की कटाई की गई है। इस संबंध में अध्यक्ष स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति को 8 फरवरी 2025 को अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पत्र तामिल कराया गया था किन्तु आज दिनांक तक अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस संबंध में नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न कुमार तिवारी द्वारा 7 फरवरी 2025 को चौकी प्रभारी स्मृति नगर को पेड़ों की कटाई के संबंध में सूचना पत्र भी दिया गया है।

संबंधितों पर कार्यवाही हेतु कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई ने 8 फरवरी को जिला वन मंडल अधिकारी दुर्ग को लिखा गया है। पृष्ठांकन पत्र क्षेत्रीय अधिकारी छग पर्यावरण मंडल भिलाई को भी प्रेषित किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा 24 फरवरी 2025 को स्मृति नगर गार्डन में स्थित पेड़ों की कटाई के संबंध में वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button