मनोरंजन

रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘कन्यादान 2’ का ट्रेलर

मुंबई,

 फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म 'कन्यादान 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म कन्यादान 2 के ट्रेलर मेंसुशील सिंह चुनौतीपूर्ण किरदार में दिख रहे हैं। वे संतान ना पैदा होने की वजह से बहुत परेशान व बेचैन रहते हैं। इस वजह से उन्हें एक दो नहीं तीन शादियां करनी पड़ती है। लेकिन परिस्थितिवश पहली पत्नी मणि भट्टाचार्य और दूसरी पत्नी तनु श्री को सुशील सिंह अपनी पत्नी के अधिकार से मुक्त कर देते हैं और वह दोनों अलग जीवन यापन करना शुरू करती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मझली पत्नी से एक बेटी का जन्म होता है।

यह खबर जब सुशील सिंह को मिलती है तो वह बेटी का मुंह देखना चाहते हैं लेकिन दोनों पत्नियां उन्हें पिता का अधिकार नहीं देना चाहती हैं लेकिन बेटी माही श्रीवास्तव के बड़ी होने पर बेटी के इच्छा अनुसार उसे अपने पिता के पास जाने से दोनों पत्नियां रोक नहीं पाती हैं। पिता अपनी बेटी का कन्यादान धूमधाम से करना चाहते हैं।यह ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड, रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म 'कन्यादान 2' का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुशील सिंह, मणि भट्टाचार्य, तनुश्री चटर्जी, माही श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, प्रकाश जैस, अनिल रस्तोगी, संदीप कुमार यादव, विद्या सिंह, रश्मी शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, कविता राज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, योगेश पांडेय, लाडो गुप्ता (बाल कलाकार) आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह, संगीतकार ओम झा, साहिल खान, गीतकार शकील आजमी, प्यारेलाल यादव, कुमार सोना हैं। डीओपी अशोक कुमार पंडा, संपादक गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला रामबाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button