राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

केशव महतो कमलेश बोले – संविधान बचाओ रैली झारखंड कांग्रेस के लिए गौरव और संकल्प का अवसर बना

रांची

झारखंड में संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों को, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जिला, प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के अध्यक्ष, पदाधिकारी, एआईसीसी सदस्य प्रदेश प्रतिनिधि को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया।

कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ रैली झारखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए गौरव और संकल्प का अवसर बना। यह रैली न केवल संगठन की शक्ति और एकता का प्रतीक बनी बल्कि झारखंड की धरती से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का सशक्त संदेश देश भर में गया, हजारों कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की भागीदारी ने रैली को जनांदोलन का स्वरूप दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में संगठन एवं मीडिया के साथियों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है, इसके लिए उन सभी को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं साधुवाद देता हूं।

कमलेश ने कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयासों से ही रैली जन-जन की आवाज बन सकी। भविष्य में भी इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ हम सब मिलकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हेतु संघर्षरत रहे यही अपेक्षा करता हूं। संगठन के सदस्यों की प्रतिबद्धता मेहनत और संगठित प्रयासों ने सुनिश्चित कर दिया कि कांग्रेस आज भी लोकतंत्र और संविधान के मूल्य की सच्ची प्रहरी है। कांग्रेस के संदेश हर जिले प्रखंड मंडल पंचायत टोले तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है और निश्चित रूप से आपके सहयोग से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button