राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हो रहे हर रोज नए खुलासे- पैसों के लिए नहीं, तीनों लड़कों ने इस वजह से मानी सोनम की बात

इंदौर
इंदौर की राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम और उसके लवर राज कुशवाहा के साथ राजा की हत्या करने वाले तीनों लड़के फिलहाल मेघालय पुलिस की 8 दिनों की कस्टडी में हैं। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने ने ही राजा को मारने की साजिश रची थी। इसी के साथ ये भी पता चला है कि राजा की हत्या की साजिश सोनम से उसकी शादी के 11 दिन पहले ही रच ली गई थी। इससे पहले खबर थी कि तीनों लड़के, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने पैसों के लिए सोनम के कहने पर राजा की हत्या की। लेकिन अब इस पर एक नया खुलासा हुआ है।

दरअसल पहले बताया जा रहा था कि राजा की हत्या के लिए सोनम और राज ने भाड़े पर तीन लोगों को बुलाया था और राजा की सुपारी दी थी। लेकिन मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की अटकलों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों लड़के राज कुशवाहा के पहचान वाले हैं। इनमें से एक राज का चचेरा भाई भी है।

पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों को पैसे के लिए राजा की हत्या का काम नहीं सौंपा गया था बल्कि राज के साथ वफ़ादारी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की खातिर उन्होंने राज की हत्या की और सोनम का साथ दिया। बताया ये भी जा रहा है कि सोनम के संकेत देने के बाद ही विशाल ने सबसे पहले राजा पर वार किया था जिसके बाद अन्य दो लड़कों ने भी वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह सब सोनम की आंखों के सामने हुआ। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंकने में तीनों लड़कों के साथ-साथ सोनम ने भी मदद की थी।

बता दें, इंदौर से हनीमून के लिए सोनम और राजा 23 मई को लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए मेघालय पुलिस सर्च ऑपरेशन भी चलाया जिसके बाद 2 जून को पुलिस को एक खाई में राजा का शव मिला। शव काफी खराब हालत में था। लेकिन सोनम अब भी लापता थी। इसके बाद पुलिस को राजा की हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू, उनकी स्कूटी और रेनकोट भी मिला था। इसके बाद पुलिस ने अपने जांच के एंगल को बदला और सोनम से जुड़ी सभी जानकारी जुटाने में लग गई। जिस होम स्टे में सोनम और राजा रुके थे, जिस गाइड ने देखा था, उनके बयान से लेकर सोनम की कॉल डिटेल, तक हर छोटी से छोटी चीज पुलिस खंगालने लगी। सोनम की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि सोनम राज कुशवाहा नाम के एक शख्स से लगातार संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी और 8 जून की रात को राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजा की हत्या के बाद इंदौर में सीक्रेट फ्लैट में रह रही थी सोनम
बताया ये भी जा रहा है कि राजा की हत्या के बाद सोनम रूट बदलकर वापस इंदौर गई थी और 30 जून से 7 जून तक वही रही थी। लेकिन राजा के पकड़े जाने के बाद वह घबरा गई और गाजीपुरे के काशी नाम के ढाबे में जाकर उसके मालिक से फोन लेकर अपने घरवालों को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद सोनम के भाई गोविंद और ढाबे के मालिक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस उसे वहां से ले गई। सभी हत्यारों को भी पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पहले सोनम ने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन आखिर में टूट गई और राजा की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button