राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

शंख नदी के तेज बहाव में 3 किलोमीटर तक बहा युवक, फिर ऐसे बची जान

पूर्वी सिंहभूम

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शंख नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। हालांकि ग्रामीणों ने युवक को बचा लिया है जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है।

बताया जा रहा है कि युवक वीडियो बनवा रहा था। इस दौरान युवक स्टंट दिखाने के लिए शंख नदी के तेज बहाव में कूद पड़ा जिसके बाद युवक तेज बहाव में बहने लगा। युवक नदी के तेज बहाव में करीब 3 किलोमीटर तक बहता गया। आगे एक पेड़ आने पर उसने पेड़ को पकड़ा और उस पर चढ़ गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कहा जा रहा है कि युवक माहिर तैराक है बावजूद इसके बाद वह पानी के तेज बहाव के कारण तैर नहीं पाया।  

बता दें कि झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से फिर से एक बार राज्य में नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गयी है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में नदियों के किनारे न जाएं। पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सभी को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। विशेषकर बच्चों, वृद्धों और पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है। बावजूद इसके लोग मान नहीं रहे हैं। नदियों में पानी देखने के लिए लोग नदी के पास रील बना रहे हैं।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button