राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

भोपाल मंडल में आयोजित रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह में 37 उत्कृष्ट रेलकर्मियों का हुआ सम्मान

भोपाल मंडल में आयोजित रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह में 37 उत्कृष्ट रेलकर्मियों का हुआ सम्मान

13 स्टेशनों एवं डिपों को भी प्रदान की गई ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड”

भोपाल
मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिनांक 06 जून 2025 को न्यू नर्मदा क्लब, सभागार परिसर में “रेल सेवा पुरस्कार 2024” वितरण समारोह का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में भोपाल मंडल के विभिन्न विभागों के 37 समर्पित रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही , 13 स्टेशनों एवं डिपों को ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड’ से भी सम्मानित किया गया

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन रेलवे कर्मियों की सेवा निष्ठा एवं कार्य गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर रेल सेवाओं की उत्कृष्टता में योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

इस वर्ष जिन विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें इंजीनियरिंग विभाग से 07, यांत्रिक डीजल शेड इटारसी से 02, यांत्रिक कैरिज वेगन विभाग से 04, कार्मिक विभाग से 03, परिचालन विभाग से 01, कर्षण परिचालन से 03, विद्युत सामान्य से 02, विद्युत टीआरएस से 03, विद्युत टीआरडी से 02, चिकित्सा विभाग से 01, लेखा विभाग से 01, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग से 02, आरपीएफ/सुरक्षा विभाग से 01, सामान्य प्रशासन से 02, राजभाषा विभाग से 01, संरक्षा विभाग से 01 तथा रेलवे स्कूल इटारसी से 01 कर्मचारी शामिल हैं।
इस प्रकार कुल 37 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, 12 स्टेशनों एवं डिपों को ‘श्रेष्ठ कार्य निष्पादन शील्ड’ से भी सम्मानित किया गया, जो निम्नानुसार हैं —
1.    राजभाषा हिंदी शील्ड – वाणिज्य विभाग कार्यालय,भोपाल
2.राजभाषा हिंदी शील्ड- भोपाल एवं भोपाल स्टेशन उपसमिति
3.    उत्तम स्वच्छ स्टेशन – मथैला स्टेशन (परिचालन विभाग)
4.    सर्वोत्तम इंजीनियरिंग डिपो – शिवपुरी डिपो
5.    श्रेष्ठ रोलिंग स्टॉक डिपो – टीआरएस, इटारसी डिपो (यांत्रिक/विद्युत‌ विभाग)
6.    एआरटी/एआरएमई/स्पॉट रेस्पॉन्स हेतु श्रेष्ठ इकाई – गुना स्टेशन (यांत्रिक विभाग)
7.    रेल परिसर की श्रेष्ठ कालोनी रखरखाव इकाई – हबीबगंज रेलवे कॉलोनी(इंजीनियरिंग विभाग)
8.    रोडसाइड स्टेशनों की श्रेष्ठ कालोनी – पचौर स्टेशन (इंजीनियरिंग विभाग)
9.    सर्वोत्तम टीआरडी डिपो – औबेदुल्लागंज डिपो
10.    ऊर्जा संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ – गुना डिपो
11.    सर्वोत्तम रनिंग रूम – 18 बंगला रनिंग रूम, इटारसी(टीआरओ विभाग)
12.    सर्वश्रेष्ठ दूरसंचार डिपो – हरदा डिपो
13.    सर्वश्रेष्ठ विद्युत डिपो – बीना डिपो

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ,महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती गुंजन त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ,सभी शाखा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी,पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button