छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

भिलाई शहर के विकास हेतु रिकेश सेन के प्रयास से राज्य शासन से 51.41 करोड़ रुपयों की मिली स्वीकृति

भिलाईनगर- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की मंशानुरूप नगर निगम भिलाई द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर राज्य शासन से भिलाई शहर के विकास एवं नागरिको की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना,मुख्यमंत्री नगरोत्थान एवं सेंट्रल लाईब्रेरी योजना अंतर्गत राज्य बजट से विकास कार्यो हेतु लगभग 51.41 करोड़ रुपयों की स्वीकृति मिली है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव के द्वारा विधानसभा वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को लिखे गए पत्रानुसार अधोसरंचना मद से जोन 01 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण हेतु 322 लाख़ एवं जोन 01 अंतर्गत भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण हेतु 384 लाख तथा जवाहर मार्केट का उन्नयन एवं विकास कार्य हेतु 700 लाख की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य हेतु 2592.76 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार सेंट्रल लाईबे्ररी सह रीडिंग जोन परिसर 500 सीटर निर्माण हेतु 1142.28 लाख की स्वीकृति मिली है।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रोड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था से नागरिको को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा, अनुकुल महौल एवं शिक्षामय वातावरण मिलेगा। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button