छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशन यूनिवर्सिटी की अंजू डहरिया और श्वेता ने लहराया परचम

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की फार्मसी संकाय की प्राध्यापक अंजू डहरिया और श्वेता रामकर ने नवाचार और अनुसंधान विषय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार” अन्वेषण’ 2026 ” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सेमीनार में देश के विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने औषधि विकास, आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों, तथा समाजोपयोगी शोध विषयों पर आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए।विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डा. अंजू डहरिया ने नवाचार आधारित शोध कार्य पर प्रभावी प्रस्तुति देते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्वेता रामकर ने अनुसंधान उन्मुख विषय पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार पोस्टर प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दोनो प्राध्यापकों की इस उपलब्धि पर कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा ने बधाई देते. हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होने आशा व्यक्त की कि फार्मेसी संकाय के साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विधार्थीभविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगें।विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के डीन डॉ. वैभव तिवारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित फार्मा अन्वेषण 2026 में फामास्यूटिकन सांइस के क्षेत्र में नवाचार, शोध कार्य, पेटेंट, पोस्टर, के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि थे वहीं फार्मास्यूटिकल काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोटू एम पटेल भी उपस्थित थे। सभी ने फार्मास्युटिकल साइंस के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में हो रहे अनुसन्धान को उत्कृष्ट बताया।विश्वविद्यालय के अनुसंधान-नवाचार के प्रभावी कार्य पर कुलपति डा. संदीप श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. स्मिता सेलट ने हर्ष व्यक्त किया है।विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डा. सुशील चंद्र तिवारी, डा. देवेन्द्र साहू, डा. स्वर्णली दास पाल, डा. हेमंत बडवाइक, डॉ आलोक सिंह ठाकुर, आशिष पांडे ने भी अपनी शुभकामनाए और बधाई दी है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button