छत्तीसगढ़रायपुर

सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी जारी

सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

रायपुर-पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने संबंधी ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

ऑफलाइन आवेदन अभी जारी

राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। ऑनलाइन मॉड्यूल के लाइव होने तक नागरिक पूर्व की भांति संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण

ततसंबंध में SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही इस संबंध में ऑनलाइन सुविधा लागू किये जाने तक अनिवार्यतः पूर्व अनुसार ऑफलाइन आवेदन ecourt अंतर्गत न्यायालय द्वारा स्वीकार करने का निर्देश दिया ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button