राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने की मुख्य सचिव अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात, नए पद की दी शुभकामनाएं

रांची

झारखंड के रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य सचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट कीं।

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य रांची जिले के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की दिशा पर संवाद स्थापित करना था। भजंत्री ने इस अवसर पर मुख्य सचिव को जिले में चल रहे प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों की जानकारी दी। भजंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव के मार्गदर्शन से न केवल प्रशासनिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा, बल्कि जनसंपर्क और जनता की समस्याओं का समाधान भी और प्रभावी होगा। दोनों अधिकारियों ने रांची जिले के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से जन शिकायतों के त्वरित निवारण और सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी रांची जिले के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में नवीन तकनीकों के इस्तेमाल और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही जनता की सहभागिता को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button