छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘‘राष्ट्रीय कम्प्यूटर सुरक्षा’’दिवस आयोजित

‘‘कम्प्यूटर सुरक्षा’’ आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता-डा.सुशीलचन्द्र तिवारी 

दुर्ग-शासकीय डा.वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कम्प्यूटर साईंस विभाग के तत्वाधान में नेशनल ‘कम्प्यूटर सिक्युरीटी डे’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।विभागाध्यक्ष डा.गणेशराम नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते सायबर क्राइम से बचने का मुख्य समाधान जागरूकता ही है।नेशनल कम्प्यूटर सुरक्षा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए आनलाईन क्विज,पी.पी.टी.प्रेजेन्टेशन तथा समूह चर्चा का आयोजन भी किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सुशीलचन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते चलन तथा कैशलेश व्यवस्था में जागरूकता तथा जानकारी के आभाव में हम विभिन्न प्रकार की ठगी के शिकार हो जातेहै।मोबाईल में भी हमें अपडेट रहना चाहिए तथा सतर्कता बरतना जरूरी है।

छात्राओं ने पावर प्वाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से नेटवर्किंग,सायबर क्राइम, आनलाईन मार्केटिंग, फेसबुक में सतर्कता,कम्प्यूटर सुरक्षा जैसे विषयों पर सा रगर्भित प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता में प्रथमस्थान बी.काम. प्रथमवर्ष की कु.वृद्धि यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पीजीडीसीए की कु.चित्ररेखा राजपूत एवं तृतीय स्थान पर बीएससी कम्प्यूटर साईंस की कु.कुसुमलता तुरकाने रहीं जिन्हें पुरस्कृत किया गया।आयोजन में श्रीमती नीकूसाहू,हिमांशु यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन डा.मीनाक्षी सिंह एवं आभार प्रदर्शन डा.जागृत ठाकुर ने किया।कार्यक्रम में प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button