छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सुरडुंग हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य हुआ प्रारंभ

जामुल-नगर पालिका क्षेत्र जामुल में निरंतर विकास के कार्य हो रहे है। इसी परिपेक्ष में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बीस लाख रूपये की लागत से सुरडुंग हाई स्कूल में स्थल पूजन कर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा, हमारा दायित्व सिर्फ मुलभुत सुविधा ही नहीं बल्कि अन्य विकास कार्यों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करना है।

उन्होंने कहा इस बाउन्ड्रीवाल के बन जाने से हमारा विद्यालय भवन सुरक्षित तो रहेगा ही साथ ही विद्यालय परिसर में खेल कूद सहित सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी संरक्षित होगा जिसमें हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ ही कला, खेल, शारिरीक दक्षता को बनाये रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षित स्थल मिलेगा। और मैं हमेशा से आप सभी राष्ट्र निर्माता शिक्षक जनों से अपेक्षा रखता हूं कि आप लोगों का मार्गदर्शन एवम सुझाव हमेशा मिलता रहेगा। क्योंकि नेतृत्व कर्ता के साथ गणमान्य बुद्धिजीवी वर्ग का मार्गदर्शन ही हम सबको बेहतर समग्र विकास के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पार्षदगण अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, स्कूल के प्राचार्य जगदीश राम दिल्लीवार, रमेश कुमार साहू, अनिल कुमार चौधरी, भारतीय प्रकाश, रेणु मिश्रा, उमा वर्मा, अंजली कसार, गीता भुआर्य, निशा खान, दिव्या ठाकुर, निकिता गुप्ता, शिशिर शर्मा, दुष्यत लहरी, सुरूज साहू देवकीनंदन बंछोर, सहित विशेश्वर वर्मा, जीतेन्द्र सिंह, उमेद वर्मा, तुलाराम टंडन, आत्माराम वर्मा आदि सहित शिक्षक गण, व्याख्याता गण,छात्र छात्रायें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button