छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रक्षा टीम ने चलाया जागरूता अभियान

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रक्षा टीम ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम2013 के संबंध में महिला कर्मचारियों,छात्राओं को जानकारी दी और प्रबंधन को आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर रोकथाम करने के लिए सार्थक कदम उठाने कहा।

विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की समन्वयक डॉ स्वर्णली दास पॉल ने जानकारी दी कि समिति के द्वारा रक्षा टीम के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस विभाग की श्रीमति पद्मश्री तंवर ने सारगर्भित जानकारी उपलब्ध कराई।उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने पोश के द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम,निषेध,निवारण का अभियान चलाया है,जिसमें यौन उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी,शारीरिक स्पर्श,टिप्पणियां पर चर्चा की।

बताया कि प्रबंधन की जवाबदेही बनती है कि आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर सभी महिला कर्मचारियों को जानकारी उपलब्ध कराए,शिकायत प्राप्त होने पर न्याय संगत जांच कराए और दोषी को सजा का निर्धारण करे।विधार्थियों एवं कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर भी टीम ने दिए।इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार विनय पीतांबरांम,डॉ श्रुति तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button