छत्तीसगढ़रायपुर

रक्तदान के लिए उल्लेखनीय कार्य हेतु श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को मिला सम्मान

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को रक्तदान के लिए उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हेमंत बडवाइक और डॉ नरेंद्र कुमार ने प्रमाणपत्र ग्रहण किया।माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रदेश में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाते है।रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं,शिक्षक,कर्मचारी रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा ने बधाई देते हुए इसी तरह जनहित और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य हेतु सक्रिय रहने का आव्हान किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति,कुलसचिव एवं स्टॉफ ने डॉ बडवाइक और डॉ नरेंद्र कुमार को बधाई दी है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button