खेल जगत

WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27: पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हार, इंग्लैंड को मिली राहत, पाकिस्तान से फिसला भारत

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को मेलबर्न में हुए एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की मौजूदा एशेज सीरीज में ये पहली जीत है। इससे पहले शुरुआती तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड की टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं इंग्लैंड की टीम ने जारी WTC चक्र में तीसरी जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम पांच मैच हार चुकी है।
 
WTC पॉइंट्स टेबल में ताजा अपडेट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल सात मैच खेले हैं और सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 6 मुकाबले जीते हैं फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का शत प्रतिशत WTC पॉइंट्स था, जो अब 85.71प्रतिशत अंकों पर खिसक गया है। 72 के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर विराजमान है। न्यूजीलैंड की टीम 77.78 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम 2023 में चैंपियन बनी थी और अब इस चक्र में भी टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेलते हुए दो जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है। उनके पास 28 अंक हैं।

टीम    मैच    जीत    हार    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया    7    6    1    0    72    85.71
न्यूजीलैंड    3    2    0    1    28    77.78
दक्षिण अफ्रीका    4    3    1    0    36    75
श्रीलंका    2    1    0    1    16    66.67
पाकिस्तान    2    1    1    0    12    50.00
भारत    9    4    4    1    52    48.15
इंग्लैंड    9    3    5    1    38    35.19
बांग्लादेश    2    0    1    1    4    16.67
वेस्टइंडीज    8        7    1    4    4.17

भारतीय टेस्ट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। भारत ने 9 मैच खेले हैं और 4 जीते हैं और इतने ही गंवाए हैं। एक मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया को हाल में अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के 48.15 प्रतिशत अंक है और वह टेबल में पाकिस्तान से पीछे है। हालांकि पाकिस्तान ने भारत से कम मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने सिर्फ दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता है और एक गंवाया है।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button