राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु

मुंबई-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य लोगों की बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर मौत हो गई। यह विमान बारामती हवाई पट्टी पर उतरने की कोशिश के दौरान क्रैश-लैंडिंग का शिकार हो गया।
बुधवार सुबह लैंडिंग के समय विमान नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, और एंबुलेंस तथा आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं।बताया गया है कि अजित पवार बारामती की यात्रा के लिए विमान में सवार होने वाले थे, जहां उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।




