सुपेला लक्ष्मी नगर मार्केट रोड की शराब दुकान हटाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला, कोसा नगर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 8 फ़रवरी को
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा

भिलाई नगर -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर भिलाई द्वारा लक्ष्मी नगर शराब भट्ठी हटाने को लेकर दिनांक 8 फ़रवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रजापति ट्रेडर्स के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में किया जा रहा है ।धरना प्रदर्शन में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित जिले के जन प्रतिनिधि,कांग्रेस के सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
साथ ही इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,AICC सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक महापौर,पूर्व महापौर,सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, NSUI ,संचार विभाग, सहकारिता प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी,पार्षद,पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, पूर्व आयोग,मंडल के पदाधिकारी, जोन अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने उपस्थित रहेंगे।




