छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

देवेंद्र कुमार साहू को पी एच डी की उपाधि हुयी अवार्ड

भिलाई-स्थानीय कमला इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस के प्राचार्य देवेंद्र कुमार साहू को फार्मेसी संकाय में पी एच डी उपाधि प्राप्त हुई।उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशन में पूर्ण किया।श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विगत दिनों आयोजित मौखिक परीक्षा के उपरांत देवेंद्र कुमार साहू के शोध कार्य को परीक्षक ने सराहा और उन्हें पी एच डी उपाधि अवार्ड की।साहू ने प्राकृतिक श्रोतों से प्राप्त दवाओं के भौतिक,रासायनिक,जैव रासायनिक,जैविक गुणों के अध्ययन पर वृहद कार्य किया है।उन्होंने विशेष कर मधुमेह और अस्थियों के रोग के उपचार में आने वाली दवाओं का आकलन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा,समिति की अध्यक्ष डॉ जया मिश्रा, प्रभारी कुलपति डॉ संदीप श्रीवास्तव,कुलसचिव डॉ स्मिता सिलेट,विश्वविद्यालय के डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी, डॉ सागर अग्निहोत्री सहित प्राध्यापकों ने बधाई दी है।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button