छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

भिलाई नगर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर की वार्ड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में ‘संगठन सृजन अभियान’ आरंभ करने एवं वार्ड स्तर पर मजबूती प्रदान करने आयोजित की गयी । कांग्रेस कमेटी वार्ड क्रमांक 2 एवं स्मृति नगर वार्ड के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक मे जिला अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और अगामी कार्यकमो को लेकर विस्तृत चर्चा की। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा संगठन की असली शक्ति जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एकजूटता एवं सामूहिक प्रयास से तय होती है और इसका सुखद परिणाम भी आता है। इन्ही विचारों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ, छाया पार्षद कमलेश देवांगन, राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी सरसीज घोष, आनंद डोंगरे, किशन यादव, पी.एल. बोस, वार्ड अध्यक्ष संजीव बोरघाटे आदि सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों की गरिमामयी उपास्थिति रही।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button