शिक्षा

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में कई जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर सरकार ने भर्ती निकाली है। इसके लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं कक्षा पास महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। वे जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फार्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेकः

यूपी आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं। महिला उम्मीदवार को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद वाइज फॉर्म भरने की लास्ट डेटः
सहारनपुर में 23 पदों पर चार मार्च को, मिर्जापुर में 159 पदों पर 27 फरवरी को, बलिया में 13 पदों पर 27 फरवरी को, शामली में 57 पदों पर आठ मार्च को, बहराइच में 214 पदों पर नौ मार्च को, गोरखपुर में 15 पदों पर आठ मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्वयं भर सकते हैं फार्मः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए घर बैठे स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है। आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें। इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button