
रिसाली भिलाई – रिसाली निगम क्षेत्र में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6, रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल की अगुवाई में रिसाली नगर निगम के समस्त कांग्रेसी पार्षदगणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारी, जनसंपर्क अभियान तथा चुनावी रणनीति पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस बैठक मे रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एम आई सी सदस्य संजू नेताम, जाहिर अब्बास, रंजिता बेनुआ, अनिल देशमुख, सनीर साहू, जमुना ठाकुर, रोहित धनकर, पार्षद विलास राव बोरकर, रेखा देवी, चंद्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, अनिल राय, विनय नेताम, पार्वती महानंद आदि उपस्थित रहे |




