
भिलाई-गणपति विहार कॉलोनी दुर्ग में होली पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाया गया।कॉलोनी के फेज -4 में, होलिकादहन कार्यक्रम से कॉलोनी के निवासियों ने पूजा अर्चना कर होली की शुरुवात की।आज रंगोत्सव में अबीर गुलाल के साथ सुखी होली खेली गयी।
जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बड़ों ने टीका लगाकर और मुंह मीठा कराकर फाग गीतों के साथ होली मनाई।कॉलोनी के अध्यक्ष शैलेश कुमार जोशी ने सभी निवासियों को होली की बधाई दी। आशीष पांडे ने प्रसाद वितरित किया।देवलाल साहू ने कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण मनाने सभी का आभार व्यक्त किया।




