छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

होली ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस व ट्रैफिक मितान द्वारा सहायता पहुंचा कर मानवीय संवेदनशीलता का दिया गया परिचय

होली ड्यूटी के दौरान भांग के नशे की स्थिति में मिली युवती को सुरक्षित देखभाल कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को ट्रैफिक मितान एवं यातायात पुलिस के सहयोग से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

दुर्ग-होली पर्व के अवसर पर शहर में सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में यातायात पुलिस एवं ट्रैफिक मितान द्वारा त्वरित एवं मानवीय सहायता प्रदान की गई।

दिनांक 05.03.2026 को होली ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी व1कर्मचारियों को एक युवती सड़क किनारे भांग के नशे की स्थिति में गिरी हुई मिली। युवती की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया तथा नशा कम होने पर उसके परिजनों से संपर्क कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा, निवासी सुपेला द्वारा पावर हाउस से सुपेला मार्ग पर मजार के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार परिवार को देखा गया, जिन्हें एक अज्ञात कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारकर वाहन सहित गिरा दिया गया था। ट्रैफिक मितान द्वारा तत्काल यातायात पुलिस के सहयोग से घायलों को पुलिस वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा, निवासी सुपेला की सराहनीय भूमिका रही। जिन्होंने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता सुनिश्चित की।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button