छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिला ने 14 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 10 कांस्य पदक के साथ प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

दुर्ग-छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर द्वारा 21वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई बिलासपुर में दिनांक 18 से 20 सितंबर तक किया गया। जिसमे 18 जिलों के लगभग 570 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और निर्णायकों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तीसरा रायगढ़ और चतुर्थ स्थान पर कोरबा रहे।

दुर्ग टीम की वापसी पर ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण रेल्वे स्टेशन पहुंच कर इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई और आशीर्वाद दिया, और बच्चों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव, राकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि दुर्ग जिला ने 14 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 10 कांस्य पदक के साथ 119 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन चरोदा क्लब से, सहयोगी कोच ईशु यादव, मृत्युंजय प्रधान, उत्तमकुमार बौद्ध, चंद्रकुमार साहू थे। राष्ट्रीय रेफरी राकेश पुरी गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर और ज्योति वर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे।

स्वर्ण पदक विजेता खिलााड़ियों में सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी अक्षया, शिवानी, टी प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक, राजलक्ष्मी पटेल शामिल रहे।

रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन निखिल राम, वाय आरोही, सोनिया सोनी, कुलदीप कुमार सेन शामिल रहे।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा, शौर्य सिंह चौहान शामिल  रहे।

विजय बघेल सांसद दुर्ग, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण,जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी, रोशन ताम्रकार, रिवेंद्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, धनसिंह चंद्राकर ने सभी बच्चों को बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button