छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
दीपक कुमार को पी एच डी की उपाधि मिली

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग के सहायक प्राध्यापक दीपक कुमार को पी एच डी उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ भावना नारायण के निर्देशन में पूर्ण किया।कन्वॉल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क का उपयोग टेक्स्ट वर्गीकरण और भावना विश्लेषण में किए जाने पर शोध कार्य किया।
मेट्स विश्वविद्यालय में आयोजित मौखिक परीक्षा में उनके शोध प्रबंध पर पी एच डी उपाधि प्रदान की गई।उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भी हैं।उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा, कुलपति डॉ संदीप श्रीवास्तव एवं कुलसचिव डॉ स्मिता सेलट ने बधाई दी है।




