छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्नेहा ने इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशीप में जीता कांस्य पदक 

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की बी.एस.सी की छात्रा स्नेहा सिंह ने अ.भा. स्तर की इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग महिला चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीता। विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी युवराज राउत ने बताया कि राजा महेन्द्रप्रताप यूनिवर्सिटी अलीगढ, उत्तरप्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता में 21 राज्यो के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिसा लिया। 55 कि.ग्रा. वजन वर्ग में खेलते हुए स्नेहा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

स्नेहा सिंह ने एशियाई चैंपियनशीप में रजत पदक विजेता रही हैं। वे 37 राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओ मे पदक प्राप्त कर चुकी है। आर्म रेसलिंग खिलाडी स्नेहा सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह जवाहर नगर भिलाई निवासी है।उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा खेल के लिए प्रोत्साहित किया है। स्नेहा सिंह आर्म रेसलिंग की लेफ्ट एवं राईट दोनों स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करती है। एशियाई चैंपियनशीप में उन्हें दोनों स्पर्धा में पदक मिले है।उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई.।पी. मिश्रा, कुलपति डा.संदीप श्रीवास्तव तथा कुलसचिव डा. स्मिता सेलट ने बधाई दी है। तथा इसे विश्वविद्यालय ही नही पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गौरव बताया है ।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button