राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

नजातीय जननायकों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अभिनंदनीय : राज्यपाल पटेल

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है  कि देश की आजादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे  जनजातीय जननायकों का योगदान अभूतपूर्व और  अभिनंदनीय है

राज्यपाल  पटेल खंडवा जिले के ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील के स्मारक पर जननायक टंट्या भील के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जननायक टंट्या भील की वंशज मती सोनीबाई और  मांगीलाल का शॉल-फल प्रदान कर सम्मान किया। आयुष्मान, सिकल सेल कार्ड, रक्त मित्रों, सिकल सेल मित्र को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कामधेनु योजना के  हितग्राही को 35 लाख 70 हज़ार रुपये की राशि का चेक वितरित किया।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन मन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाऐं समाज के सबसे गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजनाआदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।  राज्यपाल  पटेल ने कहा कि सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि सरकार की योजनाएं दूरस्थ, अंतिम छोर के गांवों के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने  जननायक टंट्या भील स्मारक स्थल पर हर वर्ष 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय मेले का संस्कृति और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त आयोजन करने  और कार्यक्रम स्थल पर शेड निर्माण हेतु 50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि आदिवासी लोक संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जन योद्धाओं के योगदान विषय पर पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को जनजाति कार्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

खण्डवा जिले के प्रभारी एवं पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंन्द्रभाव सिंह लोधी ने कहा कि जननायक टंट्या भील को इतिहास में इंडियन रोबिनहुडके नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि  देश की आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने और  गरीबों की मदद तथा उनकी बेटियों की शादी मे मदद  करने के कार्यों से लोग टंट्या मामाकहा करते थे।  

स्थानीय सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी की केंद्र ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राज्य सरकारें जनजातीय कल्याण के लिए बहुत कार्य कर रही है। उन्होंने राज्यपाल के सिकल सेल उन्मूलन कार्यो की सराहना की। खरगोन-बड़वानी सांसद  गजेंद्र सिंह पटेल और विधायक मती छाया मोरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया 

राज्यपाल  पटेल ने खंडवा के बड़ौदा अहीर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया। उन्हें लेखन सामग्री प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के इंजीनियर, डॉक्टर इत्यादि की वेशभूषा में विद्यालय की दीवार पर लगे चित्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि विद्यार्थियों की भावी जीवन की आकांक्षाओं के लिए प्रेरित करने के भाव से एआई के द्वारा चित्र तैयार कराए गए हैं। उद्देश्य चित्रों के प्रतिदिन अवलोकन से विद्यार्थियों नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करना है। राज्यपाल ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

 

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button