स्वास्थ्य

बिना मिक्सर और सिल बट्टा के कैसे बनाएं चटनी

चटनी का नाम लेते ही अक्सर हम लोबिना मिक्सर और सिल बट्टा गों के मुंह में पानी आ जाता है। भारत में तो लोग इसके बिना अपने खाने की कल्पना तक नहीं कर पाते हैं। चाहे रोटी हो, पकौड़ी हो या फिर चाट हो, बिना चटनी के कहां इनका स्वाद आता है। तो, कुछ लोग चावल-दाल जैसे रोज के खाने को भी इसके बिना नहीं खाते हैं। पर तब क्या जब हम कहें कि आप चटनी बिना मिक्सर और सिल बट्टे की मदद से भी बना सकते हैं। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि ये कैसे। तो, आइए जानते हैं इस चटपटी चटनी को बनाने का राज।

बिना मिक्सर और सिल बट्टे के आप इस प्रकार से चटनी बना सकते हैं। आपको करना ये है कि पहले तो धनिया की कुछ पत्तियां, लहसुन और हरी मिर्च लें। साथ ही में आप टमाटर को भी मोटा-मोटा काटकर रख लें। अब गिलास में इन चीजों को रखकर बेलन की मदद से कूच लें। कूच-कूचकर जब ये टुकड़ों में नजर आने लगे तो इसमें थोड़ा सा सरसों तेल डालें।अब ऊपर से फिर कूचें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसी में नमक मिलाएं और अब इसे कटोरी में मिलाकर निकाल लें। अब इस चटनी को खाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसका स्वाद बेहतरीन लगेगा।

खास बात ये है कि आप इस चटनी को दूसरे तरीके से भी बना सकते हैं। इसमें आपको करना ये है कि गैस पर टमाटर पकाकर इसे मैश करके रख लें। अब इसे गिलास में डालें। ऊपर से इसमें धनिया की कुछ पत्तियां, लहसुन और हरी मिर्च मोटा-मोटा काटकर डाल लें। अब बेलन की मदद से इस कूच लें। इसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाएं। इस चटनी को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। तो, ये तरीका है बिना मिक्सी और सिल बट्टे की चटनी बनाने का।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button