छत्तीसगढ़रायपुर

वृहस्पत सिंह को जारी हुआ नोटिस, तीन के अंदर देना होगा पार्टी को जवाब

रायपुर-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद बलरामपुर के पूर्व विधायक  वृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कांग्रेटी ने वृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब देने कहा है।

वृहस्पत सिंह को जारी नोटिस में कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप समाचार पत्रों एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। आपके द्वारा लगाये गये आरोप से पार्टी की छवि धुमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का लिखित जवाब,स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

इसके जवाब में बृहस्पत सिंह ने कहा कि नोटिस तो उनको देना चाहिए जिनकी वजह से पार्टी की हार हुई है। वो दिल्ली जा रहे हैं। हाईकमान से मिलेंगे, जो बयान दिया है उसके पुख्ता सुबूत हैं। एक-एक शब्द सही है। इस तरह की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। जो सच है वही कहूंगा।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button