छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सरल व्यक्तित्व के लोकप्रिय नेता भसीनजी ने,दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी को सुदृढ़ बनाने में दिया था अपना अहम योगदान- रिकेश सेन

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

भिलाई नगर- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की जयंती पर 28 दिसम्बर,गुरुवार के दिन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुण्य स्मरण किया। लोकांगन वैशाली नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने उन्हें सरल व्यक्तित्व का लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि भसीनजी ने दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी को सुदृढ़ बनाने में अपना अहम योगदान दिया था। भिलाई निगम महापौर रहते हुए जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व कदम उठाए वहीं वैशाली नगर में उनके मार्गदर्शन में ही हम लोगों ने घर घर भाजपा की जनउपयोगी योजनाओं को पहुंचाते हुए क्षेत्रवासियों को केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाया। इस अवसर पर पुरूषोत्तम देवांगन, अमर सोनकर, त्रिलोचन सिंह, अशोक गुप्ता,अमित मिश्रा,महेश वर्मा, विजय शुक्ला, रमेश चेलक,छोटेलाल चौधरी, मुन्ना आर्य, चिन्ना राव, भोला साहू आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button