छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने आदित्य एल-1 की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

रायपुर-राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपनी कक्षा तक पहुँचने पर वैज्ञानिकों सहित देशवासियों को बधाई दी है।राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विकसित भारत की प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर रही है। इसके बाद भारत, सूर्य का अध्ययन करने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है I

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button