छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वैलफेयर फाउंडेशन पुलिस में भर्ती होने वाले युवक-युवतियों को नि:शुल्क देगी प्रशिक्षण

प्रतिभागी पूरी जानकारी मोबा.न.9888746507 एवं 9149654431 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है

भिलाई — छ.ग आर्मी पब्लिक वैलफेयर फाउंडेशन के सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा आगामी 3 मार्च 2024 को छ ग पुलिस भर्ती से पहले ही प्रतिभागी युवक-युवतीयों को सभी प्रकार के होने वाले फिजिकल टेस्ट का ट्रायल करवाने का फैसला लिया गया है।जिसे संगठन के सेवानिवृत सैनिको द्वारा करवाया जाना तय किया गया है।छ.ग. पुलिस में आगामी दिनों में कांस्टेबल,ड्राईवर और ट्रेडमैन की भर्तियाँ होने जा रही है।जिन लोगों ने इनके लिए आवेदन किया है उन युवक-युवतीयों के लिए 3 मार्च को सुबह 7 बजे हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र स्टेडियम में टेस्ट ट्रायल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।टेस्ट ट्रायल के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।इस सन्दर्भ में जानकारी एन.के.पाण्डेय एवं प्रदीप कुमार से क्रमशः मोबा.न.9888746507 एवं 9149654431 पर सम्पर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।पावर हाउस स्टेशन एवं बस स्टैंड से स्टेडियम तक लाने के लिए सुबह 5 बजे बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

18 फरवरी,रविवार के दिन आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छ.ग.आर्मी पब्लिक वैलफेयर फाउंडेशन का गठन दिनांक 26 मई 2023 को हुआ जो छ.ग. शासन से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त  सैनिक जुङे हैं। जिनके द्वारा समाजिक स्तर पर उत्पन्न समस्याओं एवं नागरिकों को प्रत्येक क्षेत्र में होने वाली परेशानियों का निवारण किया किया जाता है।सेना में भर्ती होने वाले युवक-युवतीयों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है।युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवारों को हर स्तर पर सहयोग करते हुए समस्यायों के समाधान हेतु पूर्ण रूप से तत्पर रहते हैं।साथ ही साइबर सुरक्षा प्रहरी से जुड़े सभी नियमों के तहत होने वाले फायदे एवं नुकसान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है।सेवानिवृत सैनिकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के साथ परिवार को मेडिकल के क्षेत्र में सहायता की जाती है ।पत्रकार वार्ता में हरप्रीत सिंह, चन्द्र मोहन, ग्रजिह सिंह, एवं नमिता हांडा उपस्थित थे।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button