श्रमजीवी पत्रकार संघ धमधा एवं दुर्ग पुलिस के तत्वाधान में बड़ी संख्या में नागरिकों को बांटे गये निशुल्क हेलमेट
निशुल्क हेलमेट वितरण व सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम आयोजन की अतिथियों ने की तारीफ

धमधा-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ धमधा द्वारा सड़क सुरक्षा माह एवं निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का 01 मार्च को आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में नागरिकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपालगर्ग थे।अध्यक्षता जितेंद्र शुक्ला,दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने की।इस अवसर पर ब्लॉक में सेवारत डॉक्टर,अधिकारी एवं कर्मचारियों का आईजी रामगोपाल गर्ग के द्वारा सम्मान किया गया। वही आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन की सुरक्षा के आधार हैँ,जिसे हमेशा उपयोग करना चाहिए। मैं इस भव्य आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ धमधा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

जिला पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि जितने भी लोग यहां पर पहुंचे हैं,आज से प्रण कर ले कि हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाना है,सीट बेल्ट लगाकर ही कार चलाना है। नशे की हालत में वाहन नहीं चलना है। गाड़ी रोक कर मोबाइल पर बात करना है और अत्यधिक गति से वाहन नहीं चलाना हैँ। मौके पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर ने उपस्थित नागरिको,पत्रकार बंधुओ को सड़क सुरक्षा के विषय में शपथ दिलाई एवं नागरिको को सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने कहा एवं इस निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम की सरहाना की। धमधा ब्लाक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर नगर के समाज सेवक पीयूष ताम्रकार,संगठन के दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू,उपाध्यक्ष विद्या भूषण ताम्रकार,जिला सलाहकार प्रदीप ताम्रकार,धमधा ब्लाक उपाध्यक्ष राजा स्वर्णकार,सचिव रामकुमार यादव,सह सचिव शैलेंद्र निर्मलकर,कोषाध्यक्ष मुकेश ताम्रकार,सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत उमरे,कार्यक्रम प्रभारी अमन कुरेशी, आशीष ताम्रकार सहित ब्लॉक के सभी पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




