राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

युवती ने शादी से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने अपहरण कर आठ लोगों ने किया दुष्कर्म

इंदौर
 इंदौर में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों ने पीड़िता का पूर्व प्रेमी शामिल है। उसने शादी न करने पर युवती को अगवा करवाया और दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने देर रात 23 वर्षीय शादीशुदा युवती की शिकायत पर अंकित कदम सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। टीआइ अनिल गुप्ता के मुताबिक युवती ने पुलिस को बताया की घटना करीब छह महीने पूर्व की है। मां के घर से निकलते ही अंकित ने उसको अगवा कर लिया।

आइडीए की खंडहर बिल्डिंग में ले गया और उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत करने पर छोटी बहन के साथ भी इसी तरह दुष्कर्म करने की धमकी दी। टीआइ के मुताबिक युवती की अंकित से शादी पूर्व दोस्ती थी। शादी न करने पर अंकित नाराज था। उसने इसी का बदला लेने के लिए अपहरण कर दुष्कर्म किया है।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button