सरस्वती विहार अग्रेंजी माध्यम स्कूल हाउसिंग बोर्ड में शिक्षक दिवस पर शिक्षको को किया गया सम्मानित

भिलाई-डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षा को समर्पित किये के जन्म दिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 5 सितम्बर के दिन सरस्वती विहार अग्रेंजी माध्यम स्कूल हाउसिंग बोर्ड में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तृष्णा नंदी गोडबोले उपस्थित थीं,जिन्होंने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षको को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं स्कूल के अनुशाशन एवं अच्छे परिणाम के लिए शिक्षको की सराहना की।

अपने संबोधन में सचिव विजय चौधरी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने गुरु की तुलना ब्रह्मा, विष्णु, महेश से की। साथ में छात्र-छात्राओं को भी गुरु-शिष्य की परम्परा को बरक़रार रखते हुए जीवन में नित दिन नई ऊंचाई हासिल करने का आग्रह किया।सहअध्यक्ष बी.के.दत्ता एवं कोषाध्यक्ष रामजी साहू ने स्कूल की अभूतपूर्व सफलता में शिक्षको के अनुकरणीय योगदान एवं प्रत्येक छात्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए के लिए शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथि और समिति के सदस्यों के द्वारा स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों और अन्य सभी स्टाफ को ससम्मान उपहार भेंट किए गए।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिठू चंदा ने अपने संबोधन में कम संसाधनों में भी स्कूल की प्रगति में योगदान के लिए शिक्षको का आभार ब्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर दिनेश पुरवार,अजय केडिया, शंभू नाथ शाह, सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्या सुश्री गुंजा बया, प्रधानाचार्या श्रीमती शैल तिवारी,श्रीमती निशा चौधरी,श्रीमती उमा दत्ता उपस्थित थीं। मंच संचालन सह प्राचार्या श्रीमती सुखविंदर कौर के द्वारा किया गया।




