राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों से खेती में नई तकनीकों की जानकारी ले ,आधुनिक खेती के लिये आगे आये-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

 किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों से खेती में नई तकनीकों की जानकारी ले ,आधुनिक खेती के लिये आगे आये-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

मध्य प्रदेश के आष्टा विधानसभा में आज कल्याणपुरा ग्राम से शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उन्नत,आधुनिक खेती-किसानी की नई नई जानकारियां

आष्टा
 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का श्री गणेश आज मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर से हुआ । आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने अभियान में शामिल होकर विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया । इस अवसर पर ग्राम कल्याणपुरा एवं आमला मज्जू ग्राम में ग्राम चौपाल मैं उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए एक नहीं अनेकों योजनाएं इस डबल इंजन की सरकारों द्वारा प्रारंभ की गई है । निश्चित उन योजनाओं का लाभ हमारे क्षेत्र के जागरूक किसान भाई आगे आकर उसका पूरा लाभ उठा रहे हैं ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश के किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकता है किसानों के उत्थान और विकास तथा खेती किसानी के हक में योजनाओं को बनाकर उसे जमीनी स्तर पर उतर रहे हैं । हाल ही में भारत सरकार द्वारा अनेकों कृषि उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाया ओर घोषित किया गया है । केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक किसान भाई को किसान सम्मन निधि के रूप में ₹6000 की राशि तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस राशि में 4000 की राशि हर वर्ष किसानो को दोनों सरकारों की ओर से ₹10 हजार की राशि अन्नदाता किसान भाईयो के खाते में सीधे पहुंचाई जा रही है । इसी प्रकार हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर बड़ी मात्रा में किसानों का गेहूं खरीद कर उन्हें उनकी उपज का उचित दम देने के कार्य किया है । इस अवसर पर किसान भाइयों को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आव्हान किया कि आने वाले समय में बारिश का मौसम आ रहा है ।

हम किस तरह से बारिश के बहते पानी को गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रोक कर जमीनी जल स्तर को बढ़ावा दे सकते है इसके ठोस उपाय ओर प्रयास जरूर करे , ताकि बारिश के पानी से तो बारिश में बोई जाने वाली सोयाबीन,मक्का,मुमफली आदि की फसलों को तो लाभ प्राप्त होता ही है लेकिन इसके बाद दूसरी जो फसल गेहूं चने सहित अन्य फसले जो बोई जाती है जिसमें पानी की आवश्यकता होती है लेकिन जब पानी की आवश्यकता होती है तब हमारे के खेत के ट्यूबवेल और कुएं बावड़ी व अन्य जल स्रोत पानी का संचय नहीं होने के कारण जल्दी सुख जाते है और हमारी फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है । इसलिए उन फसलों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए खेत का पानी खेत में रोके और गांव का पानी गांव में रोके ताकि जमीनी जल स्तर बढे ओर किसान भाईयो को लाभ मिले । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की हमारी मध्य प्रदेश सरकार ने करोड़ की नर्मदा पार्वती लिंक योजना के माध्यम से आष्टा के लगभग अधिकांश ग्रामो को  जोदास ओर प्रत्येक किसान के खेत में गांव-गांव तक नर्मदा का जल पहुंचे इसका कार्य युद्ध स्तर पर किया है

जो लगभग अंतिम चरणों तक पहुंच चुका है । जब योजना का कार्य पूर्ण होगा तब  अधिकांश खेतों में नर्मदा का जल पहुचेगा । नर्मदा की पाइपलाइन खेतो में डाल चुकी है जो भी शेष कार्य है वह भी प्रगति पर है,ओर धीरे-धीरे पूर्णतः की ओर बढ़ रहा है । हमारा प्रयास है कि एक साल बाद हमारे क्षेत्र के किसानों को नर्मदा का जल मिल जाए । जब आपको नर्मदा का जल मिलेगा तो निश्चित रूप से हमारे किसान भाई जो अभी तक दो फसलों को उगाते थे वह तब तीन फैसले अपने खेतों में ले सकेगे । 

और उससे निश्चित रूप से किसानों की आय बढ़ेगी, खेती लाभ का धंधा बनेगा, किसान की आर्थिक स्तिथि सुधरेगी,आर्थिक क्षमता बढ़ेगी,वो आत्मनिर्भर होंगे और जब खेतों में हरियाली होगी तो हमारे किसानो के घरों में खुशहाली होगी । जब खेतों में हरियाली और किसानों के घरो में  खुशाली होगी तो निश्चित रूप से हमारे क्षेत्र का व्यापार व्यवसाय बढ़ेगा और चारों तरफ इस नर्मदा मैया के जल के कारण क्षेत्र में खुशियों की बौछार होगी । आज इस अवसर पर कृषि संकल्प अभियान में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने भी किसान भाईयो को खेती किसानी में नई-नई तकनीक की जानकारियां उपस्थित किसानों को दी तथा उनसे निवेदन किया कि आप लोग नई-नई तकनीक का खेती किसानी में उपयोग करने आगे आए । सरकार की योजनाओं का लाभ ले और खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए अपना सहयोग सरकार की योजनाओं को प्राप्त करे । इस अवसर पर ग्राम कल्याणपुरा एवं आमला मज्जू पहुचने पर विधायक सहित सभी अधिकारियों,कृषि वैज्ञानिकों का ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम में किसानों को अनुदान स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, डोडी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर,कृपालसिंह सरपंच, दिनेश पंवार,हरेन्द्रसिंह ठाकुर,विष्णु परमार,लखनलाल जामलीया,प्रेमसिंह जी नेताजी,कृषि विभाग के एसएडीओ बीएस मेवाड़ा,कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज चौधरी,डॉ रवि बंजारी,सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्तिथ थे ।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button