छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटो के लिए 3 फेज में होगी वोटिंग
छ.ग.में 19 अप्रैल,26 अप्रैल और 7 मई को होगी वोटिंग,दुर्ग में 7 मई को होगी वोटिंग

नयी दिल्ली-चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी.छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को 7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा.4 जून को नतीजे घोषित होंगे.
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब यहां बीजेपी की सरकार है. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं. फिलहाल राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, तो वहीं 2 सीटो पर कांग्रेस का कब्ज़ा है.छत्तीसगढ़ भारत में लोकसभा सीटों की संख्या के मामले में 17वें स्थान आता है. राज्य की 11 सीटों में से 4 सीटें एसटी उम्मीदवारों के लिए,1 सीट एससी उम्मीदवार के लिए आरक्षित है.
2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में मतदान हुए थे. चुनाव आयोग ने राज्य में 11 अप्रैल 2019, 18 अप्रैल 2019 और 23 अप्रैल 2019 को 3 चरणों में मतदान की घोषणा की थी. 2019 में 11 अप्रैल को बस्तर, 18 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और 23 अप्रैल को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में वोटिंग हुई थी.
2019 में ये उम्मीदवार हुए थे निर्वाचित-
1. सरगुजा एसटी सीट से रेणुका सिंह बीजेपी 2. रायगढ़ एसटी सीट से गोमती साय बीजेपी 3. जांजगीर-चांपा एससी सीट से गुहाराम अजगल्ले बीजेपी 4.कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत कांग्रेस 5.बिलासपुर सीट से अरुण साव बीजेपी 6.राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय बीजेपी 7.दुर्ग सीट से विजय बघेल बीजेपी 8.रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी बीजेपी 9.महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू बीजेपी 10.बस्तर एसटी सीट से दीपक बैज कांग्रेस11.कांकेर एसटी सीट से मोहन मंडावी बीजेपी




