मनोरंजन

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के 13 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट!

मुंबई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को 1 साल से ज्यादा हो गया है। अब ये कपल पेरेंट्स बनने की तैयारी में है। इस बात का हिंट खुद अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी  ने दिया खुलेआम दिया है। फिलहाल सुनील शेट्टी डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ को माधुरी दीक्षित के साथ जज कर रहे हैं।

इसमें हाल ही में दादा-दादी स्पेशल एपिसोड आया था। इस दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी को बताया कि जब वो नाना बनेंगे तो उन्हें कैसा व्यवहार करना होगा। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो नाना बनकर स्टेज पर आऊंगा। शो पर सुनील शेट्टी की इस बात ने खूब ध्यान खींचा है और फैंस उनकी इस बात से ये सोच रहे हैं कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक अथिया और केएल राहुत की ओर से प्रेग्नेंसी पर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। लेकिन, अथिया और केएल राहुल काफी प्राइवेट लाइफ जीते हैं।

ऐसे में वो इस खुशखबरी को प्राइवेट रखना पसंद करेंगे। और अथिया पिछले कुछ समय से फिल्में नहीं कर रही हैं और न ही किसी इवेंट्स में नजर आईं हैं। इन बातों से लगता है कि अथिया के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंज सकती हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button