राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय

CM मोहन यादव के बेटे की आज पुष्कर में शादी

भोपाल /पुष्कर
 राजस्थान एक बार सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी हो रही है। उनके बड़े बेटे डॉ. वैभव यादव की शादी राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर के भव्य रिजॉर्ट में आज होगी। इसके लिए उज्जैन में मातृका पूजन कार्यक्रम हुआ। आज अन्य वैवाहिक कार्यक्रम पुष्कर में ही होंगे। शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई है। बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक नगरी के रूप विख्यात पुष्कर अब बेस्ट वेडिंग डेस्टिनी के रूप में भी पहचान बना रहा है। यही कारण है कि सीएम यादव भी अपने बेटे की यहीं से शादी समारोह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव का यहां दो दिन का शादी समारोह है। 23 और 24 फरवरी को यहां वीआईपी का जमावड़ा लगा रहेगा।

आज 24 फरवरी को पुष्कर के रिजॉर्ट में शादी की मुख्य रस्म होगी

आज 24 फरवरी को पुष्कर के रिजॉर्ट में शादी की मुख्य रस्म होगी। सीएम मोहन यादव ने अपने पुत्र वैभव यादव के लिए एमपी की बहू पसंद की है। उनकी पुत्रवधू हरदा जिले की रहनेवाली हैं जिनका नाम शालिनी है। सीएम के पुत्र का वैवाहिक आयोजन पूरी तरह पारिवारिक रहेगा। भाजपा के कुछ बड़े नेताओं और उज्जैन के पारिवारिक संबंध वाले लोगों को निमंत्रण दिए हैं। मुख्य विवाह समारोह  24 फरवरी को पुष्कर के पुष्करा रिजॉर्ट में होगा।

रिजॉर्ट के पास ही एक होटल भी बुक की गई है। शादी समारोह के लिए वर और वधू पक्ष शुक्रवार को पुष्कर पहुंच रहे हैं। 24 फरवरी को सात फेरे लिए जाएंगे। शाम को शादी का रिसेप्शन होगा। शालिनी यादव हरदा के रोलगांव की है। उनके पिता सतीश यादव परिवार के सदस्यों के साथ पुष्कर पहुंच गए है। सीएम मोहन यादव का भी शुक्रवार को पुष्कर पहुंचने का प्रोग्राम है।

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button