मनोरंजन

‘भूत बंगला’ का पहला गाना रिलीज: ‘राम जी आके भला करेंगे’ में दिखा अक्षय कुमार का क्लासिक अंदाज़

मुंबई

एक्टर अक्षय कुमार 14 साल बाद अब जल्द ही हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं. इस OG बॉलीवुड जोड़ी की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला ​10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है.

बता दें कि बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का ये गाना एक हाई-स्पिरिटेड ट्रैक है. जिसमें अक्षय कुमार को फिर से उनके क्लासिक अवतार को दिखा रहा है. कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह एक स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, ‘राम जी आके भला करेंगे’ फिल्म के सार को बखूबी कैप्चर कर रहा है. इसके इन्फेक्शियस हाई-ऑक्टेन बीट्स और प्लेफुल विजुअल्स हंसी से भरी सवारी के लिए मूड सेट कर देते हैं, जो भूत बंगला ​को एक फुल-थ्रॉटल एंटरटेनर के रूप में मजबूती से एस्टेब्लिश करते हैं.

​प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और अक्षय कुमार के लिखे लिरिक्स के साथ गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है. फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे. प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को फारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को- प्रोड्यूस किया है.

Dinesh Kumar Purwar

Editor, Pramodan News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button