छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

31 मार्च के बाद जमा करने पर संपत्तिकर पर लगेगा 18 प्रतिशत अधिभार और 1000 रूपये की पेनाल्टी

भिलाईनगर-भिलाई निगम क्षेत्र के करदाताओ को बिना अधिभार एवं पेनाल्टी के टैक्स पटाने 3 दिन शेष है। 3 दिन पश्चात सभी करदाताओं को वर्ष 2024-25 का संपत्तिकर जमा करने पर संपत्तिकर की राशि पर 18 प्रतिशत अधिभार एवं 1000 रूपये पेनल्टी की राशि जमा करना पड़ेगा।नगर निगम भिलाई में नागरिको की सुविधा के लिए मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर खुले हुए है। साथ ही निगम के कर्मचारी स्वः विवरणी भरने में सहयोग भी कर रहे है। निगम ने सभी संपत्तिकर दाताओ से अनुरोध किया है कि शीध्र से शीध्र अपनी बकाया संपत्तिकर की राशि निगम कोष में जमा कर एक आदर्श नागरिक बने। संपत्तिकर के माध्यम से ही नगर निगम भिलाई जनता से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलती है।

गौरतलब है कि 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा 1000 हजार रूपये पेनल्टी शुल्क की राशि से बच सकते है।नागरिको की सुविधा के लिए घर बैठे-बैठे आनलाईन संपत्तिकर जमा करने के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है। आनलाईन वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ में संपत्तिकर बटन पर क्लिक करने पर रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लिक करने पर विकल्प के रूप में के्रडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा, जिस पर क्लिक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी,जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है। अवकाश के दिनों में भी नगर निगम के मुख्य कार्यालय,जोन कार्यालय में संपत्ति कर जमा करने के लिए काउंटर खुले रहेंगे।

Dinesh Purwar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button